ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन कर मां नर्मदा की स्वच्छता का लिया संकल्प; दादागुरु की पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा के शुभारंभ में हुए शामिल

मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी आज श्री ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन हेतु पधारे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विश्वास सारंग, खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, कमिश्नर श्री 5G भास्कर लक्षकार एवं डीआईजी सुश्री सिमाला प्रसाद भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जी गौमुख घाट, ओंकारेश्वर में पूज्य अवधूत संत श्री दादागुरु जी की पांचवीं ‘नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा’ के शुभारंभ में सहभागिता हेतु ओंकार नगरी पधारे हैं। इसी दौरान उन्होंने ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन किया।

खंडवा जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस श्री अगम जैन ने मंदिर में उनका स्वागत अभिनंदन किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने भगवान ओंकारेश्वर से प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण की कामना की। साथ ही मां नर्मदा की स्वच्छता के संकल्प को दोहराते हुए नौका विहार भी किया।

.....

Next Post

डीजीपी चयन की दौड़ के समीकरण बदलेंगे

Tue Nov 24 , 2026
भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा का कार्यकाल तीन माह बढ़ाया जा सकता है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस संबंध में पत्र भेजा गया है. वहां से प्रस्ताव मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) के पास जाएगा. समिति की स्वीकृति मिलने पर मकवाणा […]

You May Like