
छिंदवाड़ा. वन विभाग से बिना अनुज्ञा पत्र लिए ट्रक में सटकटा प्रजाति के लट्ठों को भर कर परिवहन किया जा रहा था वन विभाग ने उक्ट ट्रक के खिलाफ कार्रवाई कर लकडिय़ों का जब्त किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी नीरज बिसेन को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भर कर सतकटा प्रजाति के लट्ठों का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी नीरज बिसेन अपने टीम के साथ नागपुर मार्ग पर सिल्लेवानी पहुंच गए इस दौरान उन्हें सिल्लेवानी के पास डोबरीपठार के पास वाहन को खड़ा दिखाई दिया. इस पर वन विभाग की टीम ने ट्रक में सटकटा प्रजाति के लट्ठे से भरा पाया और चालक से पूछताछ की. पूछताछ में वाहन चालक द्वारा बताया गया कि ट्रक में भरे लट्ठे ग्राम चिखलीकला निवासी श्रीमति रसीदा खान के खेत से काटकर लाना बताया. वन विभाग ने चालक विकास पिता भगवानदास महदोले 22 वर्ष से लकड़ी परिवहन करने के लिए अनुज्ञा पत्र की जानकारी ली तो चालक के पास लकडिय़ां परिवहन करने के लिए कोई अनुज्ञा पत्र नही था इस पर वन अमले ने ट्रक में रखे 43 नग सतकटा लट्ठे जब्त कर लिया. परिक्षेत्र अधिकारी नीरज बिसेन ने बताया कि ट्रक में 9.376 घ.मी. सटकटा प्रजाति के लट्ठे रखे हुए थे. वन विभाग ने वाहन चालक वाहन चालक विकास पिता भगवानदास महदोल 22 वर्ष निवासी चांद और सुमित पिता दिलीप पाटिल 20 वर्ष निवासी चांद को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 25367/07 के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
कार्रवाई में टीम का रहा योगदान ००००
सटकटा प्रजाति के लट्ठो से भरे ट्रक को पकडऩे में नीरज बिसेन छिंदवाड़ा वनपरिक्षेत्र अधिकारी , संतोषसिंह ठाकुर, वनपाल प.स. सिल्लेवानी, सुश्री अनिता मसराम, वनपाल बीट प्रभारी लास, सचिनसिंह ठाकुर, व.र. बीट प्रभारी भैरोपानी भाग 2, आशीष चौहान, व.र. बीट गुलसी, दामोदर उइके, वनरक्षक बीट प्रभारी जमुनिया, सुनील राउत, वनपाल बीट प्रभारी घोघरी, राहुल लोखंडे, वनरक्षक बीट प्रभारी कुकडीखापा भाग 1, किशोर डोंगरे, स्थायीकर्मी, नरेश व ढोडिया डोंगरे सुरक्षा श्रमिक की अहम भूमिका रही.
