चार महीने से खुला पड़ा सीवर चेंबर, हादसे का इंतजार!

सिंगरौली । नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी स्थित चौरा टोला मार्ग पर सीवर लाइन की बदहाल स्थिति स्थानीय रहवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यहां सीवर लाइन का चेंबर करीब चार महीने से क्षतिग्रस्त होकर खुला पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार ठेकेदार की ओर से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। खुले चेंबर के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोगों पर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षतिग्रस्त चेंबर की समस्या से कई बार सीवरेज ठेकेदार को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। संकरी सड़क होने के कारण सामने से वाहन आने पर साइड देना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहन का पहिया खुले चेंबर में फंसने की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक खतरा छोटे बच्चों, बकरियों और मवेशियों के लिए है, जो अनजाने में खुले चेंबर में गिर सकते हैं।

रात में बढ़ जाता है दुर्घटना का खतरा
मोहल्लेवासी दिलीप शुक्ला, अजय शाह, सनोज नाई सहित अन्य लोगों का आरोप है कि सीवरेज ठेकेदार की उदासीनता के चलते चार महीने से समस्या बनी हुई है। रात के अंधेरे में खुला चेंबर दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। रहवासियों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल चेंबर की मरम्मत कराने और जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।

Next Post

डी विलियर्स का दावा: ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में बॉल टेंपरिंग की शुरुआत डरबन से ही कर दी थी

Mon Nov 23 , 2026
जोहानसबर्ग, 23 नवंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने दावा किया है कि ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सीरीज़ के पहले टेस्ट में डरबन में भी गेंद से छेड़छाड़ की थी। उस्मान ख़्वाज़ा की आत्मकथा ‘सब्र’ के ज़रिए यह विवाद फिर चर्चा में […]

You May Like