भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में स्थित करीब 600 जनता क्वार्टरों को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रशासन की टीम जेसीबी मशीनों की मदद से क्वार्टरों को तोड़ रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के चलते पूरे इलाके में हलचल का माहौल है।
