जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत रसल चौक स्थित होटल मेें बर्थडे पार्टी के दौरान उपजे विवाद पर प्रॉपर्टी डीलर पर लोहे के पाईप से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक देवेन्द्र सिंह ठाकुर 29 वर्ष निवासी चंदन कालोनी गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रापर्टी डीलर है। शनिवार को उसके दोस्त अजय यादव निवासी चंदन कॉलोनी गंगानगर गढ़ा का जन्म दिवस होने से उसकी स्कार्पियो से वह एवं अजय यादव, आदित्य मिश्रा, हर्ष केशरवानी, प्रतीक दुबे को साथ लेकर पार्टी करने के लिये बिग विग होटल क्लावा में रात लगभग 11 बजे पहुंचे जहां पार्टी के दौरान 3 लडक़ों से नाचने के दौरान धक्का लगने से विवाद हुआ था।
सॉरी बोलने से विवाद नहीं बढ़ा था। पार्टी खत्म होने के बाद रात लगभग 1-20 बजे वह एवं अजय अपनी स्कार्पियाो लेकर होटल बिग विग होटल के बाहर स्कार्पियो खड़ी करके बाकी 3 दोस्त आदित्य मिश्रा, हर्ष केशरवानी, प्रतीक दुबे का इंतजार कर रहे थे उसी समय कार चालक आया और होटल विवाद को लेकर लोहे के पाईप से हमलाकर कर चोट पहुंचा दी। कार चालक के दो साथियों ने भी उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सभी भाग गए
