घमापुर-ओमती में चाकूबाजी दो घायल

जबलपुर । घमापुर व ओमती थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है।घमापुर पुलिस ने बताया कि अनुराग मिश्रा 38 वर्ष निवासी लालमाटी सिद्धबाबा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आशीष झा अपने एक साथी के साथ आया और शराब पीने के लिये 500 रूपये की मांग करने लगा, रूपये देने से मना करने पर दोनों विवाद करने लगे, विरोध करने पर आशीष झा ने चाकू निकालकर अपने साथी को दिया, आशीष झा के दोस्त ने चाकू से हमलाकर चोट पहुंचा दी। दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गए।

इसी प्रकार ओमती पुलिस ने बताया कि कृष्णा चंदेल 17 वर्ष निवासी बेलबाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तहसील चौक के पास सफेद एवं पीले रंग की एक्सिस में 3 लडक़े बैठे थे जो उसकी गाड़ी का पीछा करने लगे, वह डर के कारण दूसरे रोड पर साईड से भागने का प्रयास किया, घोड़ा अस्पताल मस्जिद के पास उक्त तीनों लडक़ों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रोक लिया। नशा करने के लिये 2 हजार रूपये की मांग करने लगे, रूपये देने से मना करने पर तीनों लडक़े चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

Mon Nov 23 , 2026
मुंबई, FSSAI ने असुरक्षित पैकेज्ड पानी की बिक्री के आरोप में बिसलेरी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी है। वहीं, एनर्जी ड्रिंक लेबल को लेकर भी कंपनियों से विवाद जारी है। Bisleri Unsafe Water: प्रमुख पैकेज्ड पेयजल ब्रांड बिसलेरी (Bisleri) के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा […]

You May Like