बारिश में तैरने लगी हैं धान की फसलें

सिंगरौली । जिले में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से सूर्य देवता के दर्शन नही हुये हैं, वहीं ऊर्जाधानी में रिमझिम बारिश का दौर आज रविवार को भी जारी रहने से धान की फसलें खेतो में तैरने लगी हैं।

दरअसल जिले में पिछले तीन दिनों अकवान चक्रवात हावी है। आलम यह है कि बैढ़न समेत समूचे जिले में रूक-रूक कर हो रही बारिश ने धान की फसलों को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सरई समेत कई तहसील क्षेत्रों में बारिश से धान की फसले खेतो में ही तैरने लगी हैं। वहीं खलिहानों में धान की फसलें गहाई के लिए रखी हुई है, जहां बारिश के पानी के चलते भीग जाने के कारण अब धान के फसलों की सड़ने का कृषिको को डर सताने लगा है। हालांकि धान के अलावा अन्य फसलों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद बताया जा रहा है। इधर पिछले तीन दिनों से जिले में हो रूक-रूक बारिश से सूर्य देवता के दर्शन आज भी नही हुये। पारा लुढ़क गया है और शीतलहर का भी दौर जारी है। आलम यह है कि पिछले तीन दिनों से ठण्ड के चलते गर्म कपड़ों की भी मांग बढ़ गई है।

इनका कहना:-

बेमौसम बारिश से धान के फसलों को नुकसान हुआ है। फसलें खेतों में काट कर रख दी गई थी, गहाई की तैयारी चल रही थी कि बारिश हो गई। नुकसान फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा राशि दिलाए जाए।

सुमंत कुमार केवट, सिद्धीखुर्द

इनका कहना:-

पहले दिन रिमझिम बारिश थी, लेकिन शनिवार की शाम करीब 5 बजे के बाद तेज बारिश करीब 5 घंटे तक हुई है, जिससे खेतो में पानी जमा होने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतो में कटी फसले पानी में डूब गई।

सुनील कुमार बैस, सिद्धीखुर्द

इनका कहना:-

बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। गहाई की तैयारी थी, कि मौसम ने अचानक करवट बदल लिया, जिसके कारण फसलों को उठाने का समय ही नही मिला। नुकसान फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा राशि दिलाई जाए।

संतोष कुमार पनिका, सिद्धीखुर्द

इनका कहना:-

बारिश से जो फसलें खेतो एवं खलिहानों में कटाई कर रखी गई है, उन्ही फसलों को नुकसान हो सकता है। अन्य फसलों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी। जिस तरह से बारिश हुई है, वह काफी अच्छी बारिश मानी जा रही है।

मनोज सिंह

डीडीए, किसान कल्याण विभाग, सिंगरौली

Next Post

कुमार जयमंगल सिंह पुन: निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Sun Nov 22 , 2026
सिंगरौली । राष्ट्रीय मजदूर खान फेडरेशन इंटक का तीन दिवसीय अधिवेशन बांधवगढ़ स्थित मोगली रिसोर्ट में संपन्न हुआ। अधिवेशन में देश की विभिन्न कोयला कंपनियों एवं इकाइयों से पहुंचे संगठन के अध्यक्षों, महासचिवों, पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाने, कोयला उद्योग में […]

You May Like