प्रतिभाओं को तरासना जरूरी: शाह

सिंगरौली । बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से आज रविवार को अटल बिहारी सामुदायिक भवन बिलौंजी, बैढ़न में संसार प्रोडक्शन हाउस के तत्वाधान में असली प्रतिभा का मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं प्रतिभागियों ने नृत्य, कला और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। विधायक रामनिवास शाह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है। ऐसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का आयोजन सीमा शाह, रामकिशुन शाह एवं पीएन भारती के संयुक्त प्रयासों से किया गया। इस अवसर पर महापौर रानी अग्रवाल, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश शाह, जिला महामंत्री विक्रम सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विधायक ने आयोजक टीम को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी।

Next Post

कालूखेड़ी बायपास पर रेत से भरे डंपर ने दो कारों को मारी टक्कर, पलटा

Sun Nov 22 , 2026
देवास। शहर के उज्जैन रोड स्थित कालूखेड़ी बायपास पर रविवार को रेत से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने दो कारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और इसके बाद डंपर सड़क पर पलट गया। हादसे में दोनों कारों में सवार कुल […]

You May Like