जांच में दोषमुक्त, फिर भी निलंबन बरकरार, कोर्ट ने दी राहत


जबलपुर। मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण का मुद्दा अब सर्वोच्च न्यायालय पहुंच गया है। ओबीसी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नौ अक्टूबर 2026 के आदेश को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की है।संगठन ने याचिका के माध्यम से ओबीसी के लिए अनुपातिक प्रतिनिधित्व की संवैधानिक अवधारणा को परिभाषित किए जाने का महत्वपूर्ण विधिक प्रश्न उठाया है। एसोसिएशन के सचिव रामभजन लोधी की ओर से अधिवक्ता-आन-रिकार्ड (एओआर) संदीप सेन के माध्यम से याचिका दायर करने के बारे अवगत कराया गया है।

संगठन का प्रमुख तर्क है कि संविधान के अनुच्छेद 15(4) और 16(4) के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग को भी आरक्षण का प्रावधान है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश में ओबीसी की आबादी लगभग 51 प्रतिशत होने के बावजूद उन्हें केवल 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।याचिका में सवाल उठाया गया है कि जब आरक्षण का संवैधानिक उद्देश्य सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देना है, तो ओबीसी के मामले में आबादी के अनुपात और प्रतिनिधित्व के बीच यह अंतर क्यों है?

संगठन ने इसे संविधान के अनुच्छेद 14 में निहित समानता के अधिकार के संदर्भ में भी चुनौती दी है। एसोसिएशन ने सर्वोच्च न्यायालय से अनुपातिक प्रतिनिधित्व की अवधारणा की विधिक व्याख्या करने और मध्य प्रदेश में ओबीसी को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण दिए जाने के प्रश्न पर विचार करने का आग्रह किया है। संगठन के अनुसार, याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

Next Post

महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सतारा में तारली पंप स्टोरेज परियोजना पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया

Sun Nov 22 , 2026
सतारा, (वार्ता) महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) के पर्यावरणीय नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप में खुदाई और निर्माण गतिविधियों को तत्काल रोकने का निर्देश दिए जाने के साथ ही सतारा जिले के पाटण तालुका में स्थित ‘तारली पंप स्टोरेज परियोजना’ को लेकर विवाद गहरा गया है। यह घटनाक्रम परियोजना […]

You May Like