
जबलपुर। संजीवनीनगर थाने में मनीष कुमार नेमा 52 वर्ष निवासी 90 क्वाटर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका स्टेट बैंक उर्फ इंडिया, शाखा कमला नेहरू मे एकाउंट है। उसके मोबाइल में एक लिंक आयी जिसे उसने इंस्टाल कर दिया। इसके बाद उसके मोबाईल मेंं 49 हजार 995 रूपये कटने का मैसिज आया। चैक करने पर पता चला कि किसी अज्ञात ने उसके खाते से 49 हजार 995 रूपये की ऑन लाइन धोखाधडी की है।
