नीमच के हस्तशिल्प वस्त्र उत्पादों की प्रदर्शनी भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगी

नीमच। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 13 से 27 नवंबर तक आयोजित 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नीमच जिले के हस्तशिल्प वस्त्र उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में जिले की महिला उद्यमी श्रीमती ज्योति प्रभा ने अपने विशिष्ट हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन कर नीमच जिले को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, नीमच द्वारा जिले की महिला उद्यमी श्रीमती ज्योति प्रभा, निवासी तारापुर, तहसील जावद द्वारा निर्मित हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में सहभागिता के लिए प्रस्तावित किया गया था। राज्य स्तरीय समिति द्वारा उनका चयन किया गया। इसके पश्चात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग द्वारा व्यापार मेले में 13 से 17 नवंबर तक नि:शुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया गया।

प्रदर्शनी में सहभागिता के लिए दो व्यक्तियों का यात्रा व्यय, भोजन व्यवस्था एवं ठहरने का संपूर्ण खर्च भी विभाग द्वारा वहन किया गया।

श्रीमती ज्योति प्रभा द्वारा मेसर्स ज्योति प्रभा के नाम से हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग एवं बंधेज के माध्यम से आकर्षक साडिय़ां और सलवार सूट तैयार किए जाते हैं। इन हस्तनिर्मित वस्त्र उत्पादों की स्थानीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान है।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में सहभागिता से नीमच जिले के पारंपरिक हस्तशिल्प एवं विशिष्ट उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने का अवसर मिला है।

Next Post

चेन्नईयन और पंजाब एफसी के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा

Sat Nov 21 , 2026
चेन्नई, 21 नवंबर (वार्ता) चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग 2026-27 सीजन के 31वें मैच में, चेन्नईयन एफसी और पंजाब एफसी के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। 13वें मिनट में निखिल प्रभु के ‘आत्मघाती गोल’ की बदौलत घरेलू टीम चेन्नईयन ने बढ़त बना ली […]

You May Like

मनोरंजन