चंबल कॉलोनी में गटर के बीच से बिछी पाइपलाइन, नलों से उगल रहा जहर

भोपाल। भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की चंबल कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन आज भी सीवेज नाली के भीतर से गुजर रही है, जिसके कारण घरों में बदबूदार और अत्यधिक गंदा पानी पहुंच रहा है।

नागरिकों की शिकायत पर स्थानीय कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला मौके पर पहुंचे और जल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद शुक्ला ने रहवासियों के साथ एक बाल्टी में दूषित पानी भरकर नगर निगम के जोनल कार्यालय का घेराव किया और तत्काल सुधार की मांग करते हुए गंदे पानी का नमूना अधिकारियों को सौंपा।

हालांकि, प्रदर्शन की सूचना पहले ही मिल जाने के कारण जोनल अधिकारी और सहायक अभियंता मौके पर मौजूद नहीं थे। शुक्ला ने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल क्लोरीन जांच कर पानी को सुरक्षित बता रहा है, जो जनता की जान से खिलवाड़ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

Next Post

जिलेटिन फैक्ट्री के गंदे नाले की होगी जांच

Fri Jan 30 , 2026
जबलपुर: भेड़ाघाट चौराहा के पास स्थित जिलेटिन फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे नाले के पानी की जांच की जाएगी। नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार ने भेड़ाघाट सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं। विदित है कि बहुजन चेतना विकास मोर्चा ने विगत दिनों जिलेटिन फैक्ट्री से निकलने वाले नाले […]

You May Like