कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 146 आमजनों की हुई सुनवाई

ग्वालियर। कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में 146 आमजनों की समस्यायें सुनी गईं।अपर कलेक्टर सी बी प्रसाद व अनिल बनवारिया सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।मदद की उम्मीद लेकर पहुँचे लोगों को सहायता उपलब्ध कराई गई। जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं।

जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने की हिदायत भी नगर निगम के अधिकारियों को दी। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया।जन-सुनवाई में कुल 146 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 85 आवेदन दर्ज किए गए। साथ ही शेष 61 आवेदन विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिये आवश्यक टीप के साथ दिए गए।

Next Post

दीपावली पर जिला अस्पताल में 10 बेड की अस्थायी बर्न यूनिट बनाने के निर्देश

Wed Nov 4 , 2026
ग्वालियर: संयुक्त कलेक्टर शिवानी अग्रवाल ने दीपावली के दौरान पटाखों एवं अन्य कारणों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं आपातकालीन तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएचओ डॉ. पवन जैन, जिला अस्पताल के चिकित्सकों, नेत्र विभाग, सर्जरी विभाग, ईएनटी विभाग के […]

You May Like