जब सीआईएसएफ ने किया मॉकड्रिल

सिंगरौली । विंध्यनगर थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी गेट पर बम होने की सूचना से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ, बम स्क्वॉड सहित सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और तत्काल जांच प्रक्रिया शुरू की गई।

अचानक सुरक्षा बलों की सक्रियता और जांच अभियान देखकर आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए तथा घटनास्थल पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि एनटीपीसी गेट पर बम होने की सूचना वास्तविक घटना नहीं थी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की जा रही थी। इस अभ्यास के माध्यम से किसी संभावित बम संबंधी घटना की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया, सतर्कता और समन्वय का परीक्षण किया गया। मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा बलों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की। बाद में अभ्यास की जानकारी सामने आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

Next Post

पेट्रोल पंप पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद

Sat Nov 21 , 2026
ग्वालियर। हुरावली इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने आधी रात एक पेट्रोल पंप पर खुलेआम फायरिंग कर दी। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें बाइक सवार युवक पेट्रोल पंप पर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान […]

You May Like