एएसके एसेट मैनेजमेंट ने अखिल चतुर्वेदी को बनाया मुख्य कार्यकारी अधिकारी

मुंबई, 20 नवंबर (वार्ता) वैश्विक निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन द्वारा समर्थित एएसके ग्रुप की सहायक कंपनी एएसके एसेट मैनेजमेंट ने अखिल चतुर्वेदी को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है।

एएसके ग्रुप को देश में म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए फरवरी 2026 में सेबी से रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ है।

कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपनी नई भूमिका में, अखिल एसेट मैनेजमेंट कारोबार का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान उनका मुख्य फोकस एक अलग तरह का इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म तैयार करने, डिस्ट्रीब्यूशन क्षमताओं को मजबूत करने और कारोबार में पारिस्थितिकी की दृष्टि से स्वस्थ विकास पर होगा।

श्री चतुर्वेदी फाइनेंशियल सर्विसेज और एसेट मैनेजमेंट क्षेत्र में 26 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। एएसके में शामिल होने से पहले, वे मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ कार्यकारी निदेशक और मुख्य व्यवसाय अधिकारी के रूप में जुड़े थे, जहाँ उन्होंने 13 वर्षों से अधिक समय बिताया। उन्होंने करियर की शुरुआत दाइवा एसेट मैनेजमेंट से की थी।

एएसके ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन समीर कोटिचा ने कहा, “जैसे-जैसे हम एसेट और वेल्थ मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं, हमारी रणनीतिक प्राथमिकता अपने एसेट मैनेजमेंट कारोबार को मजबूत करना और उसका विस्तार करना है। अखिल के पास इंडस्ट्री का गहरा अनुभव है, और उन्हें फाइनेंशियल मार्केट तथा ग्राहकों की जरूरतों की बहुत अच्छी समझ है। हमें पूरा भरोसा है कि उनका नेतृत्व एएसके एसेट मैनेजमेंट के कारोबार को आगे ले जाने और हमारी निवेश संबंधी सोच को निवेशकों के एक बड़े वर्ग तक पहुँचाने में बहुत मददगार साबित होगा।”

श्री चतुर्वेदी ने कहा, “एएसके ने इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत विरासत बनाई है, जो अनुशासित, रिसर्च-आधारित दृष्टिकोण और वेल्थ क्रिएशन (संपत्ति निर्माण) के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर टिकी है। मैं टीम के साथ मिलकर एक ऐसा विशिष्ट प्लेटफॉर्म बनाने के लिए उत्सुक हूँ, जो इन्वेस्टमेंट में उत्कृष्टता, निवेशकों के भरोसे और टिकाऊ विकास पर केंद्रित हो।”

 

 

Next Post

आकाश दीप ने चोट के कारण ब्रेक के दौरान गंभीर के सपोर्ट को टेस्ट में वापसी का श्रेय दिया

Fri Nov 20 , 2026
वेलिंग्टन, 20 नवंबर (वार्ता) एक साल से ज़्यादा समय में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे पेसर आकाश दीप ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ भारत की वापसी में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने तीन विकेट लेकर पारी को 368 पर समेटने में मदद की। बाद में उन्होंने बताया कि रेगुलर रिकवरी के […]

You May Like