गजानन भक्त निवास पर नर्मदा परिक्रमावासियों का पंजीयन शुरू

ओंकारेश्वर। देवउठनी एकादशी से श्री गजानन भक्त निवास पर मां नर्मदा के परिक्रमावासियों के पंजीयन का कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भक्त निवास द्वारा परिक्रमा पर जाने वाले भक्तों का पंजीयन कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। साथ ही भक्त निवास में उनके रुकने, खाने-पीने और चाय की व्यवस्था भी की गई है।

परिक्रमा से वापस लौटने वाले परिक्रमावासियों के लिए भी भक्त निवास में रुकने और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। यह सेवा विगत कई वर्षों से गजानन महाराज ट्रस्ट द्वारा संचालित की जा रही है।

उक्त जानकारी भक्त निवास के प्रभारी कुकड़े जी एवं कराडे जी ने दी।

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक से 11 टीएमसी कावेरी जल की मांग को लेकर तमिलनाडु की याचिका खारिज की

Fri Nov 20 , 2026
नयी दिल्ली/बेंगलुरु, 20 नवंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार की उन दो याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें कर्नाटक को कावेरी नदी का 11 हजार मिलियन घन फुट (टीएमसी) अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की गयी थी। शीर्ष न्यायालय के इस फैसले से दोनों […]

You May Like

मनोरंजन