51वीं पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत

ओंकारेश्वर :श्रद्धालुओं का सैलाब. तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आज सुबह गौमुख घाट पर मां नर्मदा के पूजन और ममलेश्वर मंदिर में ध्वज पूजन के साथ 5 दिवसीय 51वीं पंचक्रोशी यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें लगभग एक लाख श्रद्धालु शामिल हुवे ।पहले दिन का पड़ाव. आज श्रद्धालु लगभग 15 किलोमीटर पैदल चलकर अंजरुद होते हुए सनावद पहुंचेंगे, जहां शाम को महाआरती के बाद रात्रि विश्राम होगा। यह यात्रा 24 नवंबर को वापस ओंकारेश्वर में संपन्न होगी।दूसरे दिन टोकसर में पड़ाव रहेंगे ।
तीसरे दिन बड़वाह में एवं छोटे दिन सिद्धवट कूट एन एच दी सी पर रहेगा ।
सभी पड़ावों पर समाज सेवी संस्थाओं द्वारा यात्रियों चाय नाश्ता भोजन परसादी वितरित की जाएगी ।प्रथम गांव शिव कोठी में नमः शिवाय मिशन द्वारा चाय का वितरण किया गया. मिशन द्वारा। एक एम्बुलेंस दवाई एवं डाक्टर स्टॉप सहित भेजी हे. उल्लेखनीय हे कि 50 वर्ष पूर्व उज्जैन के पांच स्काउट गाइड ने यह परिक्रमा शुरू रूट बनाया था इसके बाद धीरे धीरे संख्या बढ़ती चल गई इस वर्ष दो दिन में लगभग एक लाख यात्री पांच कोशी यात्रा में गए हे. पंचक्रोशी यात्रा और कार्तिक मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खंडवा पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Next Post

रेलवे क्लर्क और एसडीएम रीडर के सूने घर से लाखों की चोरी

Fri Nov 20 , 2026
जबलपुर: शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। तिलवारा और सिहोरा थाना क्षेत्रों में अज्ञात चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी।जानकारी अनुसार बेखौफ चोरों ने अवनि विहार कॉलोनी शास्त्रीनगर निवासी और गढ़ा रेलवे स्टेशन के चीफ कमर्शियल क्लर्क सुधीर कुमार चौधरी […]

You May Like