महंत ने विद्यार्थियों को दिए संस्कारों के अनमोल संदेश

भैरूंदा। राय साहब यूरो किड्स स्कूल एवं राय साहब इंद्रजीत सिंह इंटरनेशनल स्कूल में रेहटी स्थित प्रसिद्ध इटावा सरकार हनुमान मंदिर के महंत जी का आगमन हुआ. विद्यालय के डायरेक्टर कुंवर चंद्रवीर सिंह ने महंत जी के चरण पखारकर उनका स्वागत किया. महंत जी ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और बड़ों के प्रति सम्मान का भाव होना बेहद आवश्यक है. प्रत्येक विद्यार्थी को सुबह उठकर सबसे पहले माता-पिता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, लेकिन कभी माता-पिता और गुरुजनों का अपमान नहीं करना चाहिए. उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही व्यक्ति जीवन में सफलता की राह पर आगे बढ़ता है.

 

Next Post

घाटीगांव जनपद पंचायत में होगा उपचुनाव, उपाध्याय प्रेक्षक नियुक्त

Fri Nov 20 , 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद पंचायत घाटीगांव के वार्ड क्रमांक-09 के जनपद सदस्य के उप निर्वाचन-2026 की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस.के. उपाध्याय को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वे निर्वाचन प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिए दो चरणों में ग्वालियर जिले में […]

You May Like