बहनों को अधिकार देना भाजपा का महिलाओं के प्रति समर्पण : यादव

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भाईदूज के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहनों को लगातार अधिकार देना भारतीय जनता पार्टी का महिलाओं के प्रति समर्पण दिखाता है।
डॉ यादव ने सागर लोकसभा की सुरखी विधानसभा के बेलहरा में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होने के पहले अपने बयान में कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि वे उस पार्टी का कार्य करते हैं, जिसने पहली बार देश में आदिवासी अंचल की महिला को राष्ट्रपति पद तक पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि आज भाईदूज का पर्व है, इस बार भाजपा ने बहनों को बड़ी संख्या में लोकसभा प्रत्याशी का टिकट दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर लोकसभा और विधानसभा सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है, ताकि ज्यादा महिलाओं को मौका मिले। ये और कोई नहीं कर सकता है, आजादी के बाद कांग्रेस ने लम्बे समय तक शासनकाल चलाया, इनकी नेता प्रधानमंत्री भी रही, लेकिन इस निर्णय से वे भी दूर रहीं। महिलाओं को इतना बड़ा अधिकार देना भाजपा का बहनों के प्रति समर्पण दिखाता है।
उन्होंने कहा कि सेवा के सभी प्रकार के क्षेत्र में महिलाओं को मौका दिया है, अब सभी क्षेत्र में बहनें आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार ने भी लगातार बहनों को आगे बढ़ने का मौका किया है। सागर में रानी अवंतिका बाई विश्वविद्यालय बनाया गया, वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से जबलपुर में कैबिनेट की है। उनके नाम को लेकर पांच-पांच लाख रुपए के दो पुरस्कार रिसर्च करने वाले लोगों को दिए जाएंगे।

Next Post

यादव को शर्मा ने दी होली की शुभकामनाएं

Tue Mar 26 , 2024
भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मुलाकात कर उन्हें होली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट की। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर […]

You May Like