नौशाद हत्याकांड: नागपुर भागने के पहले 7 कातिल गिरफ्तार

जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत चारखम्बा में चाकुओं से गोदकर की गई नौशाद की हत्या मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें तीन किशोर भी शामिल है। सभी नागपुर भागने की तैयारी में थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पांच चाकू, दो बाइकें, एक एक्सिस जब्त की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारखम्बा निवासी नौशाद उर्फ डी 17 वर्षीय के भाई ने करीब दो महीने पहले रेहान और जैनुल के साथ मारपीट की थी। इसके बाद से जैनुल, रेहान और मेराज की नौशाद से रंजिश चल रही थी। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 नवम्बर को नौशाद को घेरकर उस पर पहले चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए और जब वह जान बचाने के लिए भागा, तो उसे घसीटते हुए वापस लाकर सिर पर पत्थर पटक दिया था। वारदात के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए दहशत फैलाकर मौके से फरार हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान नौशाद ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि प्रकरण के सभी आरोपी नागपुर भागने की फिराक में जबलपुर स्थित आईएसबीटी बस स्टेण्ड के पास में है। सूचना पर आईएसबीटी बस स्टेण्ड में पुलिस ने दबिश देते हुये आरोपी रेहान अहमद अहमद अंसारी पिता हिलाल अहमद अंसारी 19 वर्ष निवासी आजाद नगर मोहरिया, आमीन मंसूरी पिता मोह. शब्बीर मंसूरी 21 वर्ष निवासी मक्कानगर गली नम्बर 4 हनुमानताल, मेराज अली उर्फ मेहराज पिता इनायत अली 19 वर्ष निवासी पुराना पुल हामिद हसन की बाड़ी के सामने गोहलपुर, जैनुल आब्दीन पिता मोह. मुस्ताक 20 वर्ष निवासी गली नम्बर 11 आजाद नगर मोहरिया समेत तीन किशोरों को घेराबंदी कर दबोच लिया।

कब्रिस्तान-मुक्तिधाम समेत मैदान में छिपा दिए थे वाहन, चाकू-

थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाष चंद बघेल ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची जहां पूछताछ में उन्होंने वारदात कबूली। घटना करने के बाद भागते समय एक चाकू एवं बिना नम्बर की मोटर सायकल व बिना नम्बर की याम्हा मोटर सायकल को मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान में छिपाना एवं मुक्तिधाम कटरा में 3 चाकू एवं बिना नम्बर की एक्सिस तथा कटरा अधारताल मैदान में 1 चाकू छिपाना बताया। आरोपियों की निशादेही पर हथियारों, वाहनों को जब्त किया गया।

Next Post

मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट प्रैक्टिस पर डीन की बड़ी सख्ती, पकड़े गए रेसीडेंट डॉक्टरों की जाएगी नौकरी, रद्द होगा रजिस्ट्रेशन और PG एडमिशन

Thu Nov 19 , 2026
रीवा,  रीवा के श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय में कार्यरत जूनियर और सीनियर रेसीडेंट डॉक्टरों के प्राइवेट अस्पतालों में काम करने के मामले में कॉलेज प्रबंधन ने अब सख्त रुख अपनाया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता डॉ. शशिधर प्रसाद गर्ग ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए […]

You May Like