
पांढुरना, जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर के निर्देशन में जिला पांढुरना जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कबाड़ी दुकानों एवं कबाड़ियों की चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जिले में कुल 20 कबाड़ी दुकानों एवं कबाड़ियों की जाच की गई इस दौरान पुलिस टीम द्वारा दुकानों में रखे कबाड़ एवं अन्य सामग्री के संबंध में जानकारी ली गई तथा संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार की चोरी की संपत्ति अथवा संदिग्ध सामग्री का क्रय-विक्रय न करें। कबाड़ खरीदते समय विक्रेता की पहचान एवं सामग्री से संबंधित आवश्यक जानकारी अवश्य रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि अवैध गतिविधियों एवं चोरी की संपत्ति के क्रय-विक्रय में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पांढुरना पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु इस प्रकार की चेकिंग एवं निगरानी लगातार जारी रहेगी।
