अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, भाजपा नेता के 14 वर्षीय बेटे की मौत

गोरखपुर, गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अखिलेश यादव के कार्यक्रम में फूलों की वर्षा के लिए लगाई गई जेसीबी की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, अखिलेश यादव का PDA रथ गोरखपुर से चौरीचौरा की ओर बढ़ रहा था। आरोप है कि फूलों की वर्षा के लिए लगाई गई जेसीबी की चपेट में भाजपा नेता ओंकार सिंह का 14 वर्षीय बेटा आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मासूम की मौत के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया। चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं, भाजपा नेताओं ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के पिता ओंकार सिंह आयोजकों और अखिलेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसकी पड़ताल की जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

Next Post

घाटमपुर में सड़क हादसा: बेटे के साथ घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Wed Nov 18 , 2026
कानपुर। कानपुर के घाटमपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो […]

You May Like