भारतीय डाक विभाग ने शुरू की अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं ईएमएस, इंटरनेशनल एयर पार्सल और आईटीपीएस के माध्यम से विदेश भेज सकेंगे पत्र एवं पार्सल


जबलपुर । भारतीय डाक विभाग द्वारा नागरिकों और व्यापारिक उपभोक्ताओं को विदेशों में पत्र, दस्तावेज एवं पार्सल भेजने की सुविधा प्रदान करने के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन
सेवाओं के माध्यम से विदेशों में जरूरी दस्तावेजों से लेकर व्यावसायिक सामान और छोटे पार्सल भी आसानी से भेजे जा सकते हैं।
प्रवर अधीक्षक डाकघर जबलपुर संभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं के अंतर्गत इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट (ईएमएस), इंटरनेशनल एयर पार्सल तथा आईटीपीएस (इंटरनेशनल प्रिंटेड पेपर सर्विस) की सुविधा उपलब्ध है। इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट (ईएमएस) के माध्यम से विदेशों में महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं पार्सल भेजे जा सकते हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध गंतव्यों के लिए बुकिंग के साथ भेजी गई डाक की स्थिति
जानने के लिए ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
इंटरनेशनल एयर पार्सल सेवा के तहत विदेशों में सामान एवं व्यावसायिक पार्सल भेजने की सुविधा है। इसमें 20 किलोग्राम तक के पार्सल की बुकिंग की जा सकती है। वहीं आईटीपीएस सेवा के माध्यम से विदेशों में छोटे पैकेट किफायती दरों पर भेजे जा सकते हैं। इसमें 2 किलोग्राम एवं 5 किलोग्राम तक की निर्धारित श्रेणियों में बुकिंग तथा ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध है। भारतीय डाक विभाग द्वारा घरेलू सेवाओं के अंतर्गत 35 किलोग्राम तक स्पीड पोस्ट एवं पार्सल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट
(ईएमएस), 20 किलोग्राम तक इंटरनेशनल एयर पार्सल तथा आईटीपीएस के तहत 2 एवं 5 किलोग्राम की निर्धारित श्रेणियों में बुकिंग की जा सकती है। नागरिक एवं व्यावसायिक उपभोक्ता अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर भारतीय डाक विभाग की इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
अब रविवार को भी खुलेगा प्रधान डाकघर का आधार केंद्र

रविवार को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मिलेगी आधार संबंधी सेवाएं
। आम नागरिकों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रधान डाकघर जबलपुर में अब रविवार को भी आधार केंद्र संचालित किया जाएगा। इस पहल से नौकरीपेशा एवं व्यस्त नागरिकों को रविवार के दिन भी आधार संबंधी कार्य कराने की सुविधा मिलेगी।
प्रवर अधीक्षक डाकघर जबलपुर संभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रधान डाकघर जबलपुर में आधार केंद्र अब निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होगा। इसके तहत रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक तथा सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
आधार केंद्र रविवार को भी खुला रहने से नागरिकों को आधार कार्ड से संबंधित आवश्यक कार्य कराने के लिए कार्यदिवस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विशेष रूप से नौकरीपेशा और व्यस्त नागरिकों को इससे काफी सुविधा मिलेगी।

.....

Next Post

नई कॉलोनियों के बंद घरों को निशाना बनाने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग को पकड़ा

Tue Nov 17 , 2026
लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने चोरों के अन्तर्जनपदीय गैंग का पकड़ा है। सरगना सहित ती‌न शातिर चोरों को पुलिस ने 18 लाख के जेवरात समेत गिरफ्तार किया है। डीसीपी मो० मुश्ताक, एसीपी आर.के.सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सर्विलांस की मदद से गैंग को पकड़ने में कामयाब हुए […]

You May Like