जेसी मिल श्रमिकों को जल्द मिलेगा उनका हक – ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह

ग्वालियर : ग्वालियर बदल रहा है और इस बदलाव के साक्षी हम और आप हैं। अब जल्द ही जेसी मिल के श्रमिकों को उनका हक मिलेगा। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने श्याम वाटिका में आयोजित ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के दीपावली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने की।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि ग्वालियर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें ताकि हम ग्वालियर को स्वच्छता के मामले में नंबर एक पर ला सकें। उन्होंने कहा कि अभी हम मध्य प्रदेश में नंबर एक पर आए हैं कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा, तो हम देश में नंबर एक आएंगे।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि भाजपा सरकार में देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से विकास कार्य तेजी से आकार ले रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।उन्होंने कहा की सेवा कार्य हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। हमें दिन में एक ऐसा काम अवश्य करना चाहिए, जिससे लोग आपको दुआएं दे सकें। उन्होंने कहा कि मैं आज जो भी हूं आप सभी लोगों और क्षेत्र के नागरिकों की दुआओं की वजह से ही हूं। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के एक युवा कार्यकर्ता के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी की कोशिश होनी चाहिए कि इस नौजवान के बच्चों की भविष्य के लिए हम लोग भी अपनी ओर से आर्थिक मदद करें।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र की बदली हुई, जो तस्वीर हम और आप देख रहे हैं। यह आपके द्वारा अपने इस सेवक पर किए गए भरोसे और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज उप नगर ग्वालियर में बदलाव की जो बयार चल रही है उसके जरिए हर जरुरतमंद परिवार को अपने घर का मालिकाना हक मिला है, किसी जरूरतमंद को बेहतर इलाज की सुरक्षा मिली है, हमारी बहनों को आर्थिक संबल मिला है, बुजुर्गों को पेंशन का सहारा मिला है और गरीब परिवारों को हर महीने नि:शुल्क अन्न मिल रहा है। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि आज हमारा देश, प्रदेश के साथ-साथ उप नगर ग्वालियर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनकी सरकार की विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। जिसका प्रभाव उप नगर ग्वालियर और ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज ग्वालियर में विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। यह हमारे शहर को आधुनिक रेलवे सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इससे आने वाले समय में नागरिकों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। तो वहीं, सड़क परिवहन को सुदृढ़ बनाने के लिए आईएसबीटी का निर्माण किया गया है, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर और आधुनिक आधार मिला है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उप नगर ग्वालियर में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में सिविल अस्पताल हजीरा और सिविल अस्पताल एवं प्रसूति गृह बिरला नगर जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं हमारे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सांदीपनि कन्या उमावि और शासकीय उमावि, शिक्षा नगर में स्मार्ट स्कूल जैसी सुविधाओं के माध्यम से हमारे बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा का वातावरण मिल रहा है। उप नगर ग्वालियर क्षेत्र में सड़कों के कायाकल्प पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि यह केवल विकास के आंकड़े नहीं हैं। बल्कि यह उस बदलाव की तस्वीर हैं, जो उप नगर ग्वालियर के आम नागरिक के जीवन में दिखाई दे रहा है। यही सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना है

Next Post

खरगे-राहुल ने टिहरी गढ़वाल में सड़क हादसे में नौ लोगों की मृत्यु पर जताया दुख

Tue Nov 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में मंगलवार प्रात: हुए भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जतायी और घायलों के […]

You May Like