लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं करने पर 15 कर संग्राहकों ग्वालियर निगम ने जारी किये नोटिस

ग्वालियर: ग्वालियर नगर निगम ने चालू वित्त वर्ष में संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य 300 करोड़ रुपये निर्धारित किया है और इसे पूरा करने की जिम्मेदारी कर संग्राहकों को दी गई है, वसूली में सख्ती दिखाते हुए साप्ताहिक तौर पर इसकी समीक्षा भी की जा रही है और लापरवाही या फिर कम वसूली पर एक्शन भी लिए जा रहे हैं और नोटिस जारी किये जा रहे हैं।
ग्वालियर नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशन में नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्ति कर वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी कर संग्रहकों को नियमित रूप से वसूली करने तथा निर्धारित साप्ताहिक लक्ष्य हासिल करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कुछ कर संग्रहकों द्वारा वसूली कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।
समीक्षा बैठक में सामने आई कम वसूली
ग्वालियर नगर निगम के अपर आयुक्त साप्ताहिक तौर पर संपत्ति कर वसूली की समीक्षा कर रहे हैं और सभी 66 वार्डों के कर संग्राहकों की वसूली प्रगति की अपडेट लेते हैं, आज हुई समीक्षा के दौरान 15 टीसी ने निर्धारित लक्ष्य से कम वसूली की, अपर आयुक्त ने इसे लापरवाही मानते हुए उनको कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : अपर आयुक्त
अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने सभी टीसी से स्पष्ट तौर पर कहा है कि संपत्ति कर वसूली में लापरवाही स्वीकार नहीं हैं क्यों कि यही नगर निगम के राजस्व का प्रमुख स्रोत है इसलिए इस काम को गंभीरता से और पूरी ईमानदारी से करें। उन्होंने निर्देश दिए कि बकायदारों की सूची बनाकर उनसे सतत संपर्क करें और वसूली में तेजी लाएं , इसमें जो कर्मचारी भी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जायेगा।
इन कर संग्राहकों को जारी हुए नोटिस
जिन कर संग्राहकों को नोटिस जारी किये गए हैं उनमें वार्ड 2 के अंकुर शर्मा, वार्ड 12 के आशु जाटव, वार्ड 14 के सतीश राजपूत, वार्ड 15 के शुभम दंडोतिया, वार्ड 17 के दलबीर सिंह गुर्जर, वार्ड 24 के धनंजय छीरसागर, वार्ड 33 के रंजीत यादव, वार्ड 37 के दिव्यांशु शर्मा, वार्ड 47 के मुरली शर्मा, वार्ड 52 के नरेंद्र मोरे, वार्ड 54 के प्रमोद पाल, वार्ड 55 के मनीष कुशवाहा, वार्ड 56 के अंकित पालिया, वार्ड 63 के मनीष पाराशर और वार्ड 66 के टीसी दीपक शर्मा शामिल हैं

Next Post

वन अधिकारों के लिए एकजुट हुए नयागांव के ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue Nov 17 , 2026
श्योपुर:अपने जल, जंगल और जमीन पर पारंपरिक अधिकारों को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए अब विजयपुर विकास खण्ड के नयागांव के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत सामुदायिक वन अधिकार और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त करने की दिशा में ग्रामीणों ने संगठित पहल शुरू […]

You May Like