
छिंदवाड़ा। आबकारी विभाग शराब के अवैध विक्रय और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान छेड़े हुए है। इस अभियान के साथ वाहनों की चेकिंग, क्यूआर कोड स्केनिंग और शराब की गुणवत्ता का परीक्षण भी चल रहा है। इसी क्रम को जारी रखते हुए जामई वृत्त के आबकारी अमले ने शराब के बड़े अड्डों को ध्वस्त करने के साथ ही दुकानों का निरीक्षण, ढाबों की तलाशी और वाहनों की चेकिंग का अभियान छेड़ा। सोमवार को कार्यवाही के दौरान इमरत खेड़ा में शराब के एक बड़े अड्डे को ध्वस्त किया। इस दौरान पाँच बड़े ड्रम में रखे लाहन को नष्ट किया गया। दातला में शहनाज़ शाह के घर से कच्ची शराब बरामद कर प्रकरण भी दर्ज किया गया। सचिन ढाबा की तलाशी लेकर समझाईश भी दी गई। वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को आबकारी अमले के मोबाइल नंबर देकर शराब के अवैध निर्माण और विक्रय की सूचना देने भी कहा गया। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव से अवगत करा नशे से दूर रहने को भी कहा गया। इस दौरान वृत्त प्रभारी हर्ष सोनी, प्रधान आरक्षक सचिन श्रीवास्तव, अमृता साहू और आरक्षक मिथुन उइके उपस्थित थे।
15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त ०००००
आज आबकारी विभाग द्वारा वृत्त अमरवाड़ा क्षेत्र के ग्राम पौनार, भानू पिपरिया एवं वरदिया में नाले के किनारे तलाशी लेने पर लावारिस अवस्था में लगभग 250 किलोग्राम अवैध महुआ एवं 15 लीटर हाथ कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर लाहन का सैंपल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया। वहीं, अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया । आबकारी विभाग द्वारा अमरवाड़ा के आसपास के अन्य गांवों में भी अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
पांच ड्रम लाहन किया गया नष्ट ०००००
जामई वृत्त के आबकारी अमले द्वारा अवैध शराब के अड्डों पर कार्रवाई करते हुए जामई क्षेत्र अंतर्गत दुकानों का निरीक्षण, ढाबों की तलाशी एवं वाहनों की चेकिंग की गई। सोमवार को ग्राम इमरत खेड़ा में शराब के एक बड़े अड्डे पर दबिश देकर पांच बड़े ड्रमों में रखा लाहन नष्ट किया गया। वहीं, ग्राम दातला में शहनाज शाह के घर से 6 लीटर कच्ची शराब बरामद होने पर प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अलावा सचिन ढाबा की तलाशी लेकर संचालक को आवश्यक समझाइश दी गई।
