
इटारसी। पुरानी इटारसी स्थित नए बस स्टैंड को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम इटारसी विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने राजस्व, परिवहन, पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक के बाद विधायक सीतासरन शर्मा ने कहा कि अब बस नए बस स्टैंड से चलेगी, रेलवे स्टेशन, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड और नीलम चौक के बीच 20 ऑटो चलेंगे। हर जगह 5-5 ऑटो रहेंगे। प्रति सवारी 10 रुपए किराया होगा। ऑटो पर RTO का स्टीकर लगा होगा। बिना स्टीकर वाला ऑटो खड़ा नहीं होगा। नए बस स्टैंड के अलावा कहीं बस रोकी तो पहले दो नोटिस, फिर दो चालान, इसके बाद भी नहीं माने तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी । स्टैंड पर सिर्फ परिवहन विभाग से लाइसेंस प्राप्त एजेंट/कंडक्टर ही काम करेंगे। आपराधिक मामला दर्ज होने वाले एजेंडों को एजेंट बस स्टैंड से बाहर किया जाएगा। फिटनेस ठीक नहीं होने वाली बसों के लाइसेंस की जाँच कर आरटीओ द्वारा निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी। सभी बसों की फिटनेस जांच होगी। विधायक ने कहा, शहर बढ़ता है तो नई व्यवस्था करनी ही पड़ती है। कुछ दिक्कते होती है बाद में सब ठीक हो जाता है।पुराने शहर में भीड़ और कंजेशन बढ़ गया है। इस लिये बस स्टैंड को पुरानी इटारसी में लाया गया है।इस अवसर पर बैठक में जिला परिवहन अधिकारी प्रमोद कापसे, एसडीएम निलेश शर्मा, एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, टीआई सौरभ पांडे, सीएमओं सुरेखा जाटव, वरिष्ठ भाजपा नेता जयकिशोर चौधरी, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पुरानी इटारसी अध्यक्ष मयंक मेहतो, भाजपा नेता राजा तिवारी उपस्थित रहे।
