भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास आईएमएनईएक्स संपन्न

विशाखापत्तनम, 16 नवंबर (वार्ता) भारत और म्यांमार की नौसेनाओं के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास आईएमएनईएक्स-26 का 8वां संस्करण विशाखापत्तनम में बंदरगाह और समुद्री चरणों के सफल आयोजन के साथ संपन्न हो गया। नौसेना ने सोमवार को बताया कि समुद्री चरण के दौरान भारतीय नौसेना के युद्धपोत आई एन एस राणा और आई एन एस सुमेधा ने म्यांमार नौसेना के युद्धपोत यू एम एस किंग सिन फ्यू शिन के साथ बंगाल की खाड़ी में संयुक्त गतिविधियों और संचालन से जुड़े अभ्यास किए।

अभ्यास के बंदरगाह चरण में विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श, एक-दूसरे के युद्धपोतों का दौरा, पेशेवर बातचीत और खेल गतिविधियां आयोजित की गयी। इन कार्यक्रमों के जरिए दोनों देशों के नौसैनिक कर्मियों को एक-दूसरे के अनुभव और काम करने के तरीकों को समझने का अवसर मिला।
समुद्री चरण में संयुक्त समुद्री गतिविधियों और संचालन से जुड़े अभ्यास किये गये। इनका उद्देश्य प्रक्रियाओं को बेहतर बनाना, सामरिक तालमेल बढ़ाना और दोनों नौसेनाओं के बीच मिलकर काम करने की क्षमता को मजबूत करना था। इस अभ्यास से दोनों देशों के नौसैनिक कर्मियों को एक-दूसरे की क्षमताओं और कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। यह अभ्यास भारत और म्यांमार के बीच नौसैनिक सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ भारत की ‘महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास की साझा प्रगति) की सोच और ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के अनुरूप है।

.....

Next Post

नवभारत सरोकार : कचरे के ढेर से हरियाली तक बदली तस्वीर, मध्यप्रदेश के 9 शहरों ने बनाई राष्ट्रीय पहचान

Mon Nov 16 , 2026
भोपाल। कहीं कचरे के पहाड़ हटाकर जमीन को उपयोगी बनाया गया, तो कहीं मंदिरों के फूलों से अगरबत्ती और गुलाल तैयार कर महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया। घर-घर कचरा संग्रहण, वैज्ञानिक निस्तारण और नागरिकों की भागीदारी के दम पर मध्यप्रदेश के 9 शहरों ने स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय […]

You May Like