फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर महिलाओं में मारपीट – मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

सीधी ।शहर के व्यस्ततम मार्ग में गायत्री मंदिर के पास सोमवार सुबह फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाने को लेकर चार महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे और लाठी, लात-घूंसे से हमला किया। विवाद में बच्चे और अन्य लोग भी शामिल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार गायत्री मंदिर के पास सड़क किनारे महिलाएं सब्जी की दुकान लगाती हैं।

सोमवार सुबह करीब 8 बजे फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और चार महिलाएं आपस में मारपीट करने लगीं। वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचती, लाठी से हमला करती और लात-घूंसे चलाती नजर आ रही हैं। इस दौरान बच्चे और अन्य व्यक्ति भी मारपीट में शामिल हो गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर अलग करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और डायल 112 पर कॉल कर सहायता मांगी। मारपीट में शामिल महिलाओं में गायत्री गुप्ता पति शंकर लाल गुप्ता और सुधा साहू ,अनीता जायसवाल आदि शामिल रहे।

इनका कहना है-

मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर काउंटर मामला पंजीवद्व कर पुलिस इसकी जांच कर रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

.....

Next Post

भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास आईएमएनईएक्स संपन्न

Mon Nov 16 , 2026
विशाखापत्तनम, 16 नवंबर (वार्ता) भारत और म्यांमार की नौसेनाओं के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास आईएमएनईएक्स-26 का 8वां संस्करण विशाखापत्तनम में बंदरगाह और समुद्री चरणों के सफल आयोजन के साथ संपन्न हो गया। नौसेना ने सोमवार को बताया कि समुद्री चरण के दौरान भारतीय नौसेना के युद्धपोत आई एन एस राणा […]

You May Like