खुजनेर तहसीलदार को 3 साल के सश्रम कारावास की सजा, अर्थदण्ड भी लगाया

खुजनेर। उज्जैन के तत्कालीन तहसीलदार और वर्तमान में खुजनेर तहसीलदार के रूप में पदस्थ नित्यानन्द पांडे पर पद का दुरुपयोग कर अपात्रों को जमीन का मालिक बनाने के मामले में तीन साल की सजा न्यायालय द्वारा सुनाई गई है. नामांतरण में अनियमितता और शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के दो मामलों में न्यायालय का बड़ा फैसला सामने आया है.

शासकीय पद पर बैठकर नियमों को ताक पर रखते हुए अधिकारों का दुरुपयोग कर अपात्र लोगों को जमीन का मालिक बनाने की शिकायत की गई थी. मामले में विशेष न्यायालय द्वारा उज्जैन के तत्कालीन तहसीलदार नित्यानंद पांडेय वर्तमान में खुजनेर तहसीलदार को दो अलग-अलग मामलों में तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई गई है.

प्रकरणों के अनुसार उज्जैन के तत्कालीन तहसीलदार पांडेय ने ग्राम ताजपुर की कृषि भूमि के नामांतरण में अनियमितता सामने आई. जांच में पाया गया कि जिस व्यक्ति के पक्ष में नामांतरण किया गया, वह जमीन का वास्तविक भूमिस्वामी नहीं था, बल्कि बटाईदार के रूप में खेती करता था. इसके बावजूद गलत तरीके से नामांतरण कर शासन को लगभग 1.27 लाख रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई. वहीं दूसरे मामले में ग्राम बकानिया की कृषि भूमि के नामांतरण में 69 हजार 6 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचने का मामला सामने आया. दोनों मामलों में तीन वर्ष का सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई. वहीं सह आरोपी पराग महाजन को भी तीन वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया.

हाईकोर्ट से लग चुकी है फटकार-इनका मामला यही तक सिमित नहीं रहा. तहसीलदार को पिछले दिनों एक मामले में इंदौर उच्च न्यायालय के तलब किए जाने के आदेश को अनदेखा करने के बाद न्यायालय द्वारा नाराजगी जता कर फटकार लगाई जा चुकी है.

Next Post

मनचलों की तेज रफ्तार से परेशान अपना नगर वासी

Sun Nov 15 , 2026
ब्यावरा। अपना नगर मुख्य मार्ग पर कुछ युवकों की गतिविधियों से परेशान क्षेत्रवासियों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. उन्होंने थाना प्रभारी सिटी ब्यावरा को आवेदन देकर स्थायी पुलिस चौकी और नियमित गश्त शुरू कराने की मांग की. आवेदन में कहा गया है कि कुछ […]

You May Like