ग्वालियर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत केंद्र ग्वालियर द्वारा शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के युवाओं ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर अपने विचार रखे और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
युवाओं को अपनी क्षमता का उपयोग देश के विकास में करना चाहिए। जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार सारस्वत प्रथम, दिया तोमर द्वितीय और वंशिका अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये प्रतिभागी अगले स्तर पर ग्वालियर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे
