सतना। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई.शहर प्रवक्ता अमित गोयल ने बताया कि धवारी चौराहा स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि नेहरू जी ने स्वतंत्र भारत को मजबूत लोकतांत्रिक नींव और विकास की दिशा दी. शिक्षा, विज्ञान और कृषि के क्षेत्र में उनके कार्य देश को सशक्त बनाते है. आरिफ इकबाल सिद्दीकी शहर अध्यक्ष. ने कहा कि नेहरू जी ने ‘विविधता में एकता’ को बनाए रखते हुए देश की अखंडता और भाईचारे को सर्वोपरि रखा. शहर प्रवक्ता अमित गोयल ने कहा कि बच्चों से गहरा लगाव रखने वाले नेहरू जी ने आईआईटी, एम्स, इसरो और पंचवर्षीय योजनाओं के जरिए आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी.
इस श्रद्धांजलि सभा में सईद अहमद, पी डी पटेल, रामशंकर पयासी, उर्मिला त्रिपाठी, अजीत सिंह, डॉली चौरसिया, सीमा बागरी, शिवकुमारी कुशवाहा, प्रियंका वर्मा, रामकुमार तिवारी, अमित अवस्थी, देवराज बागरी, फुर्सत नियामुद्दीन सिद्दीकी, बरमेंद्र सिंह, राज ललन सिंह, अखिलेश यादव, डॉ. राजीव बैरागी, बी. एल. यादव, निराला गजेंद्र सिंह, संतोष पाण्डे, राजू अग्रवाल, अमित गोयल, सत्येंद्र निगम, जतिन शाह, मोहन सिंह, किशोर मलिक, रामभुवन शर्मा, रमेश द्विवेदी, के. के. कुशवाहा, अजय सोनी, पीयूष पटनहा, संजय तिवारी, शिवम सिंह, सुनील गुप्ता, जगदीश सेन, शरद सिंह, अशोक पिंजानी, घनश्याम मंगनानी, जित्तू गावड़ी, कृष्णेंद्र सिंह, विजय सिंह, गुंजन चौरसिया, सुखेंद्र सिंह, सैफ खान, राहुल सिंह, राजू लोधी, उजेफी अहमद, अनमोल पाल, विजय यादव, देबू सोनी, अरुण कुशवाहा, कैलाश मिश्रा, प्रदीप समदड़िया, डॉ. डी. पी. प्रजापति, विज्ञान सिंह अशोक चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे
