बीएचईएल में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक राजेश कुमार अग्रवाल एवं आशीष औरंगाबादकर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) हेमराम पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारियों, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने नेहरू जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम सीआईएसएफ वरिष्ठ कमांडेंट कार्यालय, प्रशासनिक भवन और एचआरडी भवन के समीप आयोजित किए गए।

इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदीप कुमार उपाध्याय ने संगठन को मजबूत बनाने, ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने और सभी ऑर्डरों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए पूर्ण समर्पण, परिश्रम एवं ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बीएचईएल के कर्मचारियों का कौशल, प्रतिबद्धता और कार्य के प्रति समर्पण पूरे उद्योग जगत में अनुकरणीय है। उन्होंने संगठन के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, निरंतर विकास, ग्राहक संतुष्टि और उत्कृष्ट परिचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

 

 

Next Post

आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर: पांडेय

Sun Nov 15 , 2026
इटारसी। केसला ब्लॉक के ग्राम खकरापुरा में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम डांडर प्रतियोगिता में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों से आत्मीय मुलाकात की तथा उनके पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता […]

You May Like