
ग्वालियर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 16 नवम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पधारेंगे। ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल 16 नवम्बर को प्रात: 9.50 बजे वायुयान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पधारेंगे। इसके पश्चात प्रात: 11 बजे से जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल पटेल दोपहर 2.25 बजे भोपाल के लिये वायुयान द्वारा रवाना होंगे।
