धक्का देने से संदीप की मौत के मामले में चार दिन बाद केस दर्ज

इंदौर. नार्थ तोड़ा में टीवी की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद में संदीप वर्मा की मौत के मामले में सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने चार दिन बाद आरोपी अनिल वर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है. घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी. जांच में सामने आया कि आरोपी ने संदीप को इस तरह धक्का दिया था, जिससे उसकी मौत होने की आशंका थी. इसी आधार पर पुलिस ने अब प्रकरण दर्ज किया है. 47 वर्षीय संदीप वर्मा की 9 नवंबर को हुई घटना के बाद मौत हो गई थी. मामले की मर्ग जांच में मिले तथ्यों, मृतक को आई चोटों और उसकी मौत के बीच संबंध सामने आने पर पुलिस ने 13 नवंबर को आरोपी अनिल वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की, मामले की जांच जारी है.

Next Post

पानी भरने की बात पर भिड़े दो परिवार, डंडे-ईंट से हमला कर किया लहूलुहान

Sat Nov 14 , 2026
इंदौर. कम बारिश के चलते आने वाले दिनों में शहर में जल संकट गहराने की आशंका के बीच अब पानी भरने को लेकर विवाद सामने आने लगे हैं, बाणगंगा के शीतल नगर में सरकारी बोरिंग से पानी भरने की बात पर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि चाकू […]

You May Like