ग्वालियर : जायसवाल समाज (सर्व गोत्रिय) महासभा द्वारा लश्कर में 16 नवम्बर सोमवार को प्रातः 9 बजे से राज राजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु की जयंती के उपलक्ष्य में चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह सुरेश चंद्र जायसवाल के निवास रोशनी घर से शुरू होकर इन्द्र गंज, ऊंट पुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, माधवगंज, गोरखी स्काउट, जीवाजी चौक बाड़ा, चावडी बाज़ार, मोर बाज़ार होकर श्री झूलेलाल धर्मशाला दानाओली पहुँचेगा वहां पर भगवान की आरती और समाज के वरिष्ठजनों के उदबोधन के साथ प्रसादी वितरण होगा।
समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप जायसवाल, संरक्षक दिनेश जायसवाल, भगवती प्रसाद, प्रदीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, सचिव जितेंद्र जायसवाल, सह सचिव हुकुम चन्द्र जायसवाल, लेखा अधिकारी नवीन जायसवाल, महिला मंडल संयोजक श्रीमती आशा जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र जायसवाल, राजेश जायसवाल, दीपक, रमाशंकर जायसवाल, एडवोकेट आनन्द जायसवाल, पंकज जायसवाल आदि ने सभी जायसवाल, शिवहरे, राय और चौकसे, कल्चुरी बन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में चल समारोह में सम्मलित होकर चल समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
