नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) दिल्ली थोक बाजार में आज सामान्य कारोबार के बीच अधिकांश जिंसों के भावों में तेजी दिखी।
सामान्य किस्म के चावल का भाव स्थिर रहा लेकिन गेहूं और आटे में चार-छह रुपये प्रति क्विंटल की हल्की तेजी रही।
दालों के भाव पिछले दिन की गिरावट के बाद हल्के सुधार पर हरे। इनमें प्रति क्विंटल 3 रुपये से 32 रुपये तक की तेजी दिखी। तुअर दाल का भाव पिछले बंद की तुलना में 11 रुपये तेज रुपये घट गया जबकि चना में 32 रुपये की तेजी दर्ज की गयी। उड़द और मूंग दाल भी क्रमश: 3 और 13 रुपये तेज हो गए। मसूर 18 रुपये तेज बोली जा रही थी।
खाद्य तेलों में भी आज तेजी लौट आयी थी। सरसों और वनस्पति में क्रमश: 39 रुपये और 20 रुपये तेज बोला गया। सोया 73 रुपये और सूरज मुखी तेल 22 रुपये तेज बिका । जबकि मूंगफली तेल कल की तेजी को बरकरार रखते हुए 56 रुपये तेज हो गया।
अन्य तेलों के विपरीत पाम आयल का भाव 20 रुपये नीचे आ गया।
चीनी में 11 रुपये की तेजी दिखी जबकि गुड़ प्रतिक्विंटल पांच रुपये और नीचे चला गया।
विदेशी बजारों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जनवरी का पाम ऑयल वायदा कारोबार यह समाचार लिखे जाने तक 22 रिंगिट मजबूत होकर 4,462 रिंगिट प्रति टन पर चल रहा था। अमेरिकी सोया तेल वायदा के दिसंबर अनुबंधों का भाव 0.87 प्रतिशत की बढ़त से 63.97 सेंट प्रति पौंड बोला जा रहा था।
