
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शुक्रवार को शिवपुरी जिले के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की। इसके तहत मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर किए गए। 42वीं किस्त के जरिए सरकार ने बहनों के खाते में कुल 1831 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि जारी की गई है। योजना की कुल राशि करीब 69 हजार 50 करोड़ है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे। लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। उस समय पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए दिए जाते थे। अक्टूबर 2023 में सरकार ने यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी थी। इसके बाद नवंबर 2025 से महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलने लगे।
अक्टूबर 2026 तक सरकार योजना की 41 किस्तें जारी कर चुकी थी। इसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज योजना की 42वीं किस्त जारी की। किस्त जारी होने के बाद योजना के तहत महिलाओं को दी गई कुल राशि करीब 69 हजार 50 करोड़ 28 लाख रुपए हो गई है।
इस साल योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपए का बजट
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में लाड़ली बहना योजना के लिए 23 हजार 882 करोड़ 81 लाख रुपए का बजट रखा है। नवंबर की किस्त जारी होने के बाद यह रकम करीब 14 हजार 954 करोड़ 27 लाख रुपए हो गई है।
