मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.30 लाख रुपए

इंदौर. सराफा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके खाते से 1 लाख 30 हजार रुपए निकाल लिए.
तुहीन गोराई उम्र 29 साल मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले का रहने वाला है और फिलहाल रामदेव बाबा मंदिर के पीछे धान गली में रहता है. उसने शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल हैक कर लिया और खाते से 1 लाख 30 हजार रुपए निकाल लिए. सराफा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और प्रतिरूपण से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है

Next Post

अन्य ओईसीडी देशों में गिरावट के बीच जापान में प्रवासी बढ़े, 2025 में 1.92 लाख नए लोग पहुंचे

Fri Nov 13 , 2026
टोक्यो, 13 नवंबर (वार्ता) विकसित अर्थव्यवस्थाओं में दीर्घकालिक अवधि संबंधी प्रवासन में आई व्यापक गिरावट के विपरीत जापान में वर्ष 2025 के दौरान प्रवासियों की तादाद में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को जारी ‘ओईसीडी इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक 2026’ रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। जापान टाइम्स […]

You May Like