संपत्तिकर जमा नहीं करने पर दो मकान कुर्क, 6.79 लाख रुपए बकाया

भोपाल। नगर निगम ने संपत्तिकर और जल उपभोक्ता प्रभार सहित अन्य करों की वसूली के लिए बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में निगम की टीम ने गुलमोहर कॉलोनी और जिंसी क्षेत्र में दो बकायादारों की संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की। वहीं अन्य बड़े बकायादारों को बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर जोन-10 की टीम ने वार्ड-50 के बावडिय़ा कलां स्थित गुलमोहर कॉलोनी में शीला भटनागर की संपत्ति पर कार्रवाई की। उन पर संपत्तिकर के 5 लाख 53 हजार 58 रुपए बकाया थे। राशि जमा नहीं करने पर नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के तहत संपत्ति कुर्क की गई। इसी तरह वार्ड-42 के जिंसी क्षेत्र में भवन क्रमांक 65 के मालिक रफीक मियां पर 1 लाख 26 हजार 586 रुपए का संपत्तिकर बकाया था। भुगतान नहीं करने पर निगम अमले ने भवन पर कुर्की की कार्रवाई की।

Next Post

ट्रेनी आईपीएस और उनके पिता से मारपीट का मामला

Fri Nov 13 , 2026
गुना। शहर के ख्यावदा चौराहे के पास ट्रेनी आईपीएस अधिकारी मानव जैन और उनके पिता जितेंद्र जैन के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई अभी तक अधूरी है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी इस वारदात में शामिल चार मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त […]

You May Like