दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

मैहर : जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 34 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी को बुधवार शाम न्यायालय में पेश किया गया जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त साइकिल भी बरामद कर ली है.
घर के बाहर खेलते समय किया था अगवा
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीते 8 अक्टूबर की है.पीड़िता घर के बाहर खेल रही थी जबकि उसके परिजन आवश्यक कार्य से अमरपाटन बाजार गए हुए थे.इसी दौरान आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाया और बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ एक सुनसान स्थान पर ले गया जहां उसने मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया.

वारदात के बाद आरोपी बच्ची को अचेत अवस्था में उसके घर के बाहर छोड़कर मौके से फरार हो गया.बाजार से लौटने पर जब परिजनों ने बच्ची को बेहोश पाया, तो उनके होश उड़ गए.परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए अमरपाटन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी.

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म संबंधी धाराओं और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी बृज बिहारी कोल (34), पिता रघुनाथ कोल, निवासी अमरपाटन को हिरासत में ले लिया.पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई साइकिल भी जब्त की है.

Next Post

सरयू सरोवर पार्क में छठ पूजा के लिए कुंड तैयार

Thu Nov 12 , 2026
भोपाल। छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर है जहां इस पर्व को मनाने वाले अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. वहीं नगर निगम ने भी छठ पूजा को देखते हुए अयोध्या नगर स्थित सरयू सरोवर पार्क में सर्वसुविधायुक्त विशेष कुंड विकसित किये हैं. निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार द्वारा छठ महापर्व […]

You May Like