मार्कफेड गोदाम बंद पाये जाने पर प्रभारी निलंबित, कृषि उपसंचालक और जिला विपणन अधिकारी को नोटिस

सागर। सागर जिले मे किसानों को खाद वितरण में आ रही समस्याओं एवं खाद गोदाम समय पर न खुलने की शिकायत पर खुरई रोड स्थित नई गल्ला मंडी के मार्कफेड खाद गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम प्रभारी राजाराम सोनी की अनुपस्थिति को लेकर कलेक्टर दिलीप यादव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और कृषि उपसंचालक राजेश त्रिपाठी तथा जिला विपणन अधिकारी रोहित बघेल को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।

निरीक्षण दल जब दोपहर गोदाम पहुँचा, तो गोदाम पूरी तरह बंद पाया गया और खाद वितरण की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई थी। दूर-दराज से आए किसान कड़क धूप में परेशान हो रहे थे। टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गोदाम खुलवाया और ई-टोकन प्रणाली के जरिए मौके पर मौजूद किसानों को खाद का सुचारू वितरण शुरू कराया। पूरी घटना का स्थल पर ही पंचनामा तैयार किया गया।शासकीय नियमानुसार खाद गोदाम संचालन का समय निर्धारित है। इसके बावजूद गोदाम समय पर नहीं खोला गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ क्षेत्र सहायक एवं गोदाम प्रभारी राजाराम सोनी कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए।किसानों को हुई असुविधा और शासकीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के आदेशानुसार गोदाम प्रभारी श्री राजाराम सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 

 

Next Post

शर्मनाक: रीवा में विवाहित महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई; तो न्याय की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता

Wed Nov 11 , 2026
रीवा। रीवा जिले से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में घर से बाजार जा रही एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने वाले कोई और […]

You May Like