दोस्तों की पार्टी में चली गोली : पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी, अवैध पिस्टल व कारतूस सहित कार जप्त

रीवा, रीवा से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ दोस्तों के साथ देर रात पार्टी करना एक युवक को भारी पड़ गया।

नशे और रौब के बीच हुई फायरिंग में युवक को गोली लग गई। हालांकि, समान थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को अवैध हथियार और कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र का है। बीती 8 नवंबर की रात 23 वर्षीय कृष्णम सिंह पटेल अपने चार दोस्तों—आदर्श बघेल, मोनू उर्फ प्रहलाद सिंह, सौरभ शुक्ला और उत्कर्ष सिंह गहरवार के साथ स्कॉर्पियो कार से रतहरा नहर के पास पार्टी करने गया था।

रात करीब साढ़े 12 बजे पार्टी के बाद अचानक माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि प्रहलाद सिंह ने अपने साथी सौरभ शुक्ला की अवैध पिस्टल ली और पहले एक राउंड हवा में फायर किया। इसके बाद उसने दूसरा फायर सीधे कृष्णम की तरफ कर दिया। गोली कृष्णम के बाएं पैर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद घायल कृष्णम को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पीड़ित के बयान के आधार पर समान थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी प्रहलाद सिंह उर्फ मोनू, सौरभ शुक्ला, आदर्श सिंह और उत्कर्ष सिंह गहरवार को गिरफ्तार लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया है।

फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि अवैध पिस्टल कहाँ से लाई गई थी। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों के लिए सलाखों के पीछे ही जगह है।

Next Post

12 ऑनरेक्स नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Wed Nov 11 , 2026
सीधी। जिले की चौकी सिहावल पुलिस ने घेराबंदी कर 12 ऑनरेक्स नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध […]

You May Like