जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पदस्थ एक डॉक्टर के खिलाफ लार्डगंज पुलिस ने छेड़छाड़, पीछा करने और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का मामला दर्ज किया है।गढ़ा क्षेत्र की रहने वाली महिला क्लर्क ने शिकायत में बताया कि मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर आशीष कुमार पिछले करीब एक साल से उसे लगातार परेशान कर रहा था।
महिला का आरोप है कि डॉक्टर उसका पीछा करता है। इतना ही नहीं, डॉक्टर कई बार महिला क्लर्क के केबिन में आकर घंटों बैठे जाता था। मोबाइल पर चैटिंग के दौरान जबरन प्यार का इजहार कर आपत्तिजनक व अश्लील बातें भी लिख रहा था। महिला द्वारा कई बार विरोध करने और मना करने के बावजूद डॉक्टर की हरकतें बंद नहीं हुईं। जिसके बाद अब पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
