घमापुर में आधी रात बमबाजी से फैली दहशत

जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत सिद्धबाबा साहू मोहल्ला में बीती आधी रात बेखौफ बदमाशों ने एक चाइनीज फूड दुकान संचालक को निशाना बनाते हुए उसके घर पर बम बरसाए। इतना ही नहीं, जान बचाने के लिए भाग रहे युवक का पीछा कर उस पर भी बम फेंके गए। पीडि़त ने एक पड़ोसी के घर में छुपकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सिद्धबाबा साहू मोहल्ला निवासी अभिषेक साहू (22) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर से ही चाइनीज फूड की दुकान चलाता है। सोमवार एवं मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:20 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर के अंदर खाना खा रहा था। इसी दौरान अचानक उसके घर के सामने दुकान के पास एक के बाद एक बम फटने की जोरदार आवाजें आईं। धमाके की आवाज सुनकर अभिषेक जैसे ही घबराकर घर से बाहर निकला, उसने देखा कि सामने सिद्धबाबा रोड पर मोहल्ले के ही तीन शातिर बदमाश मोनू वंशकार, चिराग वंशकार और सुमित खड़े थे। अभिषेक को देखते ही तीनों ने उसे जान से मारने की नीयत से सीधे उसकी तरफ बम फेंकना शुरू कर दिया। बम के छर्रों से बचने के लिए अभिषेक तत्काल वहां से सिद्धबाबा रोड से गणेश चौक की तरफ भागा।

Next Post

बम फोडऩे से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला

Wed Nov 11 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत रजा चौक में बम फोडऩे से मना करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।पुलिस के अनुसार, हनुमानताल के रजा चौक निवासी शाहरुख शाह (26) बीती रात करीब 10:10 बजे अपने दोस्त शहजाद, समीर और अदनान के साथ पम्प हाउस के पास मैदान […]

You May Like