जियावन पुलिस ने महिला गांजा तस्कर को दबोचा

सिंगरौली । जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को एक किलो 22 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आज 10 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कटौली निवासी प्रतिभा बंसल उम्र 23 वर्ष पति मंजू बंसल लाल साड़ी पहने अपने साथ एक बच्चा लेकर कारी मोड़ के पास सरकारी रेत डंप के समीप गांजा बेचने की फिराक में खड़ी है। सूचना मिलते ही जियावन पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदेही महिला को पकड़ लिया। महिला आरक्षक से तलाशी कराने पर उसके पास रखी पॉलिथीन से 1 किलो 22 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार कर थाना जियावन में अपराध के तहत धारा 8, 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उक्त कार्रवाई एसपी षियाज केएम, एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा सहित उनि शेष नारायण दुबे, अनिल कुमार साकेत, तेज बहादुर सिंह, रामसुंदर विश्वकर्मा, दिनेश सिंह, सदन, प्रभात दुबे, महिला आर प्रतिमा टोप्पो एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

००००००

Next Post

सूरज मिश्रा को फिर से मिला सीईओ का अतिरिक्त प्रभार

Tue Nov 10 , 2026
देवसर। जनपद पंचायत देवसर में एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आज 10 नवंबर को आदेश जारी कर सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को सीईओ जनपद पंचायत देवसर के प्रशासकीय प्रभार से मुक्त कर दिया है। वहीं सूरज मिश्रा को पूर्व की भांति जनपद पंचायत […]

You May Like