मेक्सिको ने नए अमेरिकी टैरिफ को अनुचित बताया, द्विपक्षीय वार्ता शुरू की

मेक्सिको सिटी, 13 जुलाई (वार्ता/शिन्हुआ) मेक्सिको ने अमेरिका द्वारा घोषित नए टैरिफ को अनुचित करार दिया और दोनों पक्षों ने एक स्थायी द्विपक्षीय कार्य समूह के माध्यम से औपचारिक वार्ता शुरू की है। यह जानकारी मेक्सिको सरकार ने हवाले से शिन्हुआ ने रविवार को दी।

विदेश मंत्रालय और अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने एक संयुक्त बयान में कहा कि मैक्सिकन प्रतिनिधिमंडल और अमेरिकी अधिकारियों के बीच शुक्रवार को वाशिंगटन में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिस दौरान मैक्सिकन पक्ष को सूचित किया गया कि नए टैरिफ एक अगस्त से प्रभावी होंगे।

मंत्रालयों ने कहा, “हमरा स्पष्ट रूप मानना है कि यह अनुचित है और हम इससे सहमत नहीं हैं।”

बयान में कहा गया कि सीमा के दोनों ओर व्यवसायों और नौकरियों की सुरक्षा के लिए, दोनों देशों ने अपने संबंधों में प्रमुख मुद्दों का समाधान करने और टैरिफ कार्यान्वयन से बचने के लिए विकल्प तलाशने हेतु एक स्थायी द्विपक्षीय कार्य समूह स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की है। यह समूह सीमा सुरक्षा, प्रवासन और जल प्रबंधन जैसे मुद्दों पर भी विचार करेगा।

मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान टैरिफ के प्रति मैक्सिको के विरोध को दोहराया।

राष्ट्रपति शनबाम ने अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते का हवाला देते हुए कहा, ‘’हमारा मानना है कि टैरिफ समाधान नहीं है। प्रतिस्पर्धा करने का सबसे अच्छा तरीका, यहां तक कि अमेरिका के लिए भी, हमारे व्यापार समझौते को मजबूत करना है।’’

Next Post

शिवपुरी के घायल कांवड़ियों से सिंधिया ने की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Sun Jul 13 , 2025
ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गंगाजल लेकर लौट रहे शिवपुरी के श्रद्धालुओं के साथ हुए सड़क हादसे पर त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने घायल कांवड़ियों से फोन पर बात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और शासन-प्रशासन को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश […]

You May Like