दीपावली की रात सड़क पर आतंक मचाने वाले पांच युवक गिरफ्तार, दो फरार

छिंदवाड़ा। दीपावली की रात शहर के गुलाबरा क्षेत्र में आतिशबाजी के नाम पर उत्पात मचाने वाले युवकों पर आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सड़क पर रस्सी बम और बड़े पटाखे फोड़कर लोगों को परेशान करने तथा राहगीरों की जान जोखिम में डालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास से लेकर महिला एवं मेन रोड तक कुछ युवक बीच सड़क पर एक-दूसरे पर रस्सी बम फेंककर आतिशबाजी कर रहे थे। इस दौरान सड़क पर निकलने वाले लोगों में दहशत का माहौल था। घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर पटाखा बाजार भी लगा हुआ था। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

मामले का वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर पांच युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वहीं फरार दो युवकों की तलाश जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों में हड़कंप है।

Next Post

सीएम ने सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात की

Tue Nov 10 , 2026
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में मजार-ए-नजमी पर विश्वव्यापी दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सैयदना साहब का उज्जैन में स्वागत किया और शहर के साथ समुदाय के लंबे जुड़ाव का उल्लेख किया। बैठक के दौरान, सैयदना साहब ने […]

You May Like