
भोपाल। दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 से उपचुनाव में निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने रविवार को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने कक्ष में उन्हें सदस्यता संबंधी शपथ दिलाई। इसके साथ ही घनश्याम सिंह औपचारिक रूप से मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य बन गए।
