ओंकारेश्वर। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा जी के पावन दक्षिण तट पर स्थित प्राचीन नरसिंह टेकरी आश्रम में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नरसिंह भगवान के मंदिर में छप्पन भोग लगाया गया। महाआरती के बाद साधु-संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया और उनका सम्मान किया गया। इसके बाद भक्तों के लिए महाप्रसाद भंडारा हुआ। साथ ही ब्राह्मण वर्ग और बच्चों को दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में षड्दर्शन संत मंडल के अध्यक्ष महंत मंगलदास जी त्यागी भी उपस्थित रहे। आश्रम के महंत श्याम सुंदर दास जी महाराज ने बताया कि आश्रम में प्रतिवर्ष अन्नकूट उत्सव का आयोजन किया जाता है। नरसिंह टेकरी एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जहां भगवान नरसिंह, हनुमान जी महाराज और भोलेनाथ विराजमान हैं। यहां प्रतिदिन साधु-संतों की सेवा की जाती है और नरसिंह जयंती पर भी भंडारे का आयोजन होता है। वैष्णव संप्रदाय के इस आश्रम में संतों के साथ सभी समाजों और भक्तों की सेवा की परंपरा निभाई जाती है।
Next Post
तीन दिन पहले जंगल में गोंद बिनने गये युवक की लाश जंगल में मिली
Tue Nov 10 , 2026
बागली। पिपरी के पास जंगल में लाश मिलने से सनसनी फैल गई आसपास से जानकारी लेने पर उक्त व्यक्ति की पहचान मुकेश पिता शांतिलाल जाती कोली उम्र 45 वर्ष निवासी पोला खाल के रूप में हुई मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकेश अक्सर बगैर बताएं जंगल में जाता था, […]

You May Like
-
12 months ago
कुएं में मिली युवती की लाश